HBD SRK: छैंया छैंया’ गाने पर खूब नाचे शाहरुख खान, फैंस के बीच मनाया जन्मदिन

मुंबई: बीते दिन बॉलीवुड के बादशाह उर्फ़ शाहरुख ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर एक्टर के फैंस ने खूब जश्न मनाया। आधी रात से ही उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ी हुई थी। हर किसी ने किंग खान को अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख के चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सारे मैसेज लिखे, जिसके बाद शाहरुख ने फैंस को धन्यवाद कहा। इसी बीच अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता ‘छैंया छैंया’ गाने पर डांस कर रहे हैं।

छैंया छैंया’ गाने पर शाहरुख का डांस

शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में शाहरुख शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस बीच मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित एक इवेंट में शाहरुख शामिल भी हुए थे, जहां फैंस के बीच उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान शाहरुख ने ‘छैंया छैंया’ गाने पर खूब डांस भी किया। शाहरुख की एनर्जी देखने लायक है।

फैंस के साथ मनाया बर्थडे

शाहरुख खान ने इस इवेंट में अपने फैंस से बातें भी की। इवेंट में उन्होंने केक भी कट किया। वहीं, बुधवार को उनका 57वां जन्मदिन मनाने के लिए एक्टर ने उनके बांद्रा स्थित आवास के बाहर खड़े सैकड़ों फैंस को धन्यवाद दिया। बता दें कि शाहरुख करीब दो साल बाद अपने बंगले ‘मन्नत’ की बालकनी पर नजर आए थे।

जगमगा उठा बुर्ज खलीफा

2 नवंबर के दिन दुबई स्थित बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा उठा। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर खूबसूरत लाइटिंग तैयार की गई। इसके साथ उनके लिए ख़ास संदेश – ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान’ भी फ्लैश किया गया। इसके अलावा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म DDLJ उर्फ़ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘ तुझे देखा तो जाना सनम’ भी चलाया गया। जैसे ही गाने बजते हैं वैसे ही इमारत पर अभिनेता की तस्वीर के साथ वी लव यू भी’ फ़्लैश होता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

इस फार्मूले से गुजरात पर 27 साल से राज कर रही है बीजेपी, लगातार 6 चुनावों में मिली है बंपर जीत

 Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, कुछ सेकेंड में डाउनलोड होगी घंटों की HD मूवी

 

Tags

happy birthday shah rukh khanhappy birthday shahrukh khanhappy birthday srkshah rukh khanshahrukh happy birthdayShahrukh Khanshahrukh khan birthdayshahrukh khan birthday 2018shahrukh khan birthday partyshahrukh khan birthday special
विज्ञापन