• होम
  • मनोरंजन
  • HBD SRK: फराह ने अलग अंदाज में किया शाहरुख को विश, लिखा प्यारा भरा नोट

HBD SRK: फराह ने अलग अंदाज में किया शाहरुख को विश, लिखा प्यारा भरा नोट

मुंबई: आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन उमड़ी भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए दूर-दूर […]

happy birthday shahrukh khan
inkhbar News
  • November 2, 2022 6:08 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन उमड़ी भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से उनसे मिलने आते हैं। फराह खान ने इस मौके पर शाहरुख को अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फराह और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कई फ़िल्मों में काम किया है।

खास अंदाज में दी बधाई

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक किंग खान को विश कर रहे हैं। वहीं शाहरुख की सबसे अच्छी दोस्त फराह खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। फराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी, जिसके साथ उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा – ‘मेरा, मेरा शाह, मेरा मित्र, सुपरस्टार, वो शख्स जिसने मुझे फिल्ममेकर बनाया , जो किंग है, लेकिन बहुत ही उदार है। आप के पास खुद से हंसने हंसाने की शक्ति है, आप अपने में ही किसी सिनेमा से भी बड़े हैं, हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान। आपका दोस्त होकर मुझे बेहद अच्छा महसूस होता है , आप जो हैं उसके लिए धन्यावाद।’

पठान का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव