September 25, 2024
  • होम
  • Happy Birthday Neha Kakkar : जगरातों में गानें वाली लड़की आज कर रही हैं म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज

Happy Birthday Neha Kakkar : जगरातों में गानें वाली लड़की आज कर रही हैं म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 6, 2022, 9:27 pm IST

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सोमवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने टैलेंट और जूनुन के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है, जहां उन्हें आज किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है।

इस खास मुकाम को हासिल करने के लिए नेहा ने बहुत मेहनत की है।आइए उनके इस जन्मदिन पर जानते हैं उनके संघर्ष के बारे में, जिसने उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम दिया।

गर्भ में ही ‘नेहा’ को मार देना चाहती थी मां

क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ की मां उन्हें गर्भ में ही मारना चाहती थी। खबरों के अनुसार, उनके माता-पिता गरीबी के कारण तीसरा बच्चा नहीं चाहते थे, लेकिन गर्भ को 8 हफ्ते पूरे हो जाने के चलते अबॉर्शन नहीं हो पाया और 6 जून, 1988 की शाम ऋषिकेश में नेहा का जन्म हुआ।

 

जगरातों से शुरू किया गाना

घर की हालत खस्ता होने की वजह से नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को माता के जगरातों में भजन गाने पड़ते थे और उनके साथ नेहा भी भजन गाने जाया करती थीं। दोनों ने साथ में कई सालों तक जगरातों में भजन गाए।

 

नेहा की बॉलीवुड एंट्री

आपको बता दें, नेहा को पहला ब्रेक कॉकटेल के गाने सेकेंड हैंड जवानी से मिला, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने बैक-टू-बैक कई हिट गानों में अपनी आवाज दी। जिसमें मनाली ट्रांस, दिल को करार आया, ओ साकी साकी, तू ही यार मेरा, ‘लंदन ठुमक दा’, ‘सनी-सनी’ जैसे सुपरहिट गानें शामिल हैं।

 

इंडियन आइडल में की एंट्री

नेहा कक्कड़ ने महज 16 साल की उम्र में साल 2005 में सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 2 में भाग लिया था। हालांकि कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन किसको पता था कि, शो से बाहर होने वाली ये सिंगर अपनी मेहनत के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाएगी और बाद में उसी शो में बतौर जज भी होगी।

 

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन