September 22, 2024
  • होम
  • Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर मना रहे हैं 33वां बर्थडे, इश्कजादे और 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों से कमाया नाम

Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर मना रहे हैं 33वां बर्थडे, इश्कजादे और 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों से कमाया नाम

  • WRITTEN BY: Aanchal Pandey
  • LAST UPDATED : June 26, 2018, 10:09 am IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई.बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं. अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले अर्जुन काफी मोटे थे बढे हुए वजन को कम करने के लिए अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हेल्प ली थी. अर्जुन कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं. एक्टर से पहले अर्जुन कपूर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम में चुके हैं. अर्जुन ने फिल्म ‘कल हो ना हो’, ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम कर चुके हैं. अर्जुन का ने बॉलीवुड फिल्म ‘इश्कजादे’ से बतौर एक्टर अपना फिल्मी करियर शुरु किया था. आज अर्जुन कपूर के बर्थडे पर हम उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

इश्कजादे
इश्कजादे अर्जुन कपूर की पहली फिल्म थी. अपनी पहली ही फिल्म से अर्जुन ने लोगो के दिल में जगह बना ली थी. इश्कजादे में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थी. अर्जुन की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी. इश्कजादे यश राज बैनर तले बनी हुई फिल्म थी जिसके डायरेक्टर हबीब फैसल और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे.

गुंडे
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म गुंडे में अर्जुन कपूर रणवीर सिंह के साथ नजर आये थे. दोनो स्टार की जोड़ी कापी हिट साबित हुई थी. गुंडे में अर्जुन का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला था. गुंडे में अर्जुन, रणवीर सिंह के साथ प्रिंयका चोपड़ा नजर आ चुकी हैं.

2 स्टेट्स
2 स्टेट्स अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर आलिया भट्ट के साथ नजर आये थे दोनों स्टार की केमिस्ट्री ने जनता को कापी पसंद आई थी. 2 स्टेट्स चेटन भगत के उपनयास पर आधारित फिल्म थी जिसको अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने बखूबी से निभाया था.

की एंड का
अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर में अलग अलग तरह के रोल प्ले किये हैं उन्हीं में से एक फिल्म है की एंड का. की एंड का में अर्जुन कपूर ने एक ऐसे हसबैंड का रोल प्ले किया था जो बहुत बेहतरीन तरह से घर सभालना जानता है. अर्जुन कपूर के इस रोल काफी पसंद किया गया था.

हाफ गर्लफ्रेंड
अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड सुपरहिट फिल्म हैं. हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई थी. फिल्म के गाने स्टोरी काफी दमदार थी. हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आये थे.

https://www.instagram.com/p/Bjed5keg1_7/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

https://www.instagram.com/p/Bi_oiAOBodV/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

https://www.instagram.com/p/BikgHI-lEyW/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

https://www.instagram.com/p/Biclm-9BmBA/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

https://www.instagram.com/p/BhYHAp4hK2n/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

https://www.instagram.com/p/BkVJ9w5Aq7B/?hl=en&taken-by=arjunkapoor

IIFA 2018 Bangkok Film Awards 2018: आईफा 2018 की शाम अर्जुन कपूर श्रद्धा कपूर रोमांटिक गाने बारिश पर डांस कर करेंगे मदहोश

IIFA Awards 2018 Bangkok: आईफा में अर्जुन कपूर, वरुण धवन ने ऐसे की मस्ती, करण जौहर भी रहे मौजूद

https://youtu.be/thLSrLArNAs

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 7 राशियों की किस्मत अचानक पलटेगी, होगी बंपर कमाई!
इस टीवी एक्ट्रेस के पति संग्राम सिंह बने MMA मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवाल
मुश्किलों के बावजूद 7% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की इकोनॉमी, दुनिया का भरोसा बरकरार
अमेरिका में पीएम मोदी को देखते ही रोने लगी ये प्रवासी महिला, कहा-आज मेरे भगवान मिल गए हैं
दुनिया की सबसे हसीन रानी: जिनकी सुंदरता पर फिदा हो जाते थे राजा, नहाने के लिए करती थीं इस जानवर के दूध का इस्तेमाल
भारत ने 97 साल बाद रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड में जीते 2 गोल्ड मेडल
वेब सीरीज देखने के बाद शख्स ने बना डाली जाली नोट बनाने की फैक्ट्री, 4 अरेस्ट