September 23, 2024
  • होम
  • हैलोवीन पार्टी में इस रूप में दिखी जाह्नवी कपूर, सामने आई तस्वीर

हैलोवीन पार्टी में इस रूप में दिखी जाह्नवी कपूर, सामने आई तस्वीर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 30, 2022, 5:09 pm IST

मुंबई: इन दिनों हैलोवीन पार्टी चर्चा में बनी हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही हैलोवीन पार्टी में नजर आई। इस पार्टी में उन्होंने ब्लैक कलर के ड्रेस में देखा गया। हैलोवीन के थीम वाली ड्रेस में भी जाह्नवी एलिगेंट दिख रही थी। इस पार्टी का हिस्सा जाह्नवी के अलावा अन्नया पांडे, आर्यन खान,सारा अली खान नव्या नवेली नंदा और अहान शेट्टी सहित काफी सारे सेलेब्स भी रहे। इस पार्टी को ओरहान अवतरमानी ने अरेंज किया था। आपको बता दें, ओरहान अका ओरी के साथ जाह्नवी के अफेयर की खबरे भी चर्चा में हैं। ये एक सोशल मीडिया स्टार है। इनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ फोटोज आती रहती हैं।

हैलोवीन का मतलब

अब अगर हम हैलोवीन के शाब्दिक अर्थ की ओर जाएं तो इसका मतलब है आत्माओं का दिन, हैलोवीन पश्चिम के देशों का एक प्रसिद्ध त्योहार है, जिसका मकसद पूर्वजों की आत्मा को शांति पहुँचाना है, पहले के ज़माने में हैलोवीन का आयोजन करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं था क्योंकि डरावने कपड़ों और गेटअप के साथ लोगों को देख माहौल काफी खराब हो जाता था इसलिए कोई इसके लिए मानता नहीं था। हालांकि, अब इसका आयोजन काफी आसान हो गया है और अब लोग शौक से इस दिन भूतिया कपड़ों में तैयार होते हैं, इसे लेकर बहुत तरह की कहानियां भी जग जाहिर हैं।

कब रिलीज होगी मिली

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको जानकर हैरान होगी कि मिली कोई काल्पनिक कहानी नहीं बल्कि सत्या घटना पर आधारित फिल्म है। ‘मिली’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जान्हवी के साथ सनी कौशल, मनोज पहवा, हसलीन कौर और संजय सूरी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 4 नवबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। और हमेशा की तरह ये बॉलीवुड फिल्म भी मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें