मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज शोक का माहौल है। इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार गुफी पेंटल का आज यानी 5 जून को निधन हो गया है। गुफी पेंटल ने महाभारत सीरियल में शकुनि मामा का रोल इतनी बखूबी से निभाया था कि कई लोग उनके असली नाम की जगह उन्हें शकुनि मामा ही बुलाया करते थे। बताया जा रहा है कि लम्बी बीमारी के बाद गुफी पेंटल ने आज अपना दम तोड़ दिया।
अंधेरी में होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता गुफी पेंटल ने आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। आपको बता दें कि लम्बी बीमारी के चलते गुफी पेंटल काफी समय से उसी अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार आज दोपहर में मुंबई के अंधेरी इलाके में होगा।
सेना में थे गुफी पेंटल
इंडस्ट्री में आने से पहले गुफी सेना में थे और अपने देश की रक्षा में कार्यरत थे। पेंटल की दिलचप्सी फिल्मों में उनके बड़े भाई अमरजीत पेंटल के चलते बढ़ी। जिसके बाद ही उन्होंने इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
1975 में रखा था एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम
गूफी पेंटल कई बड़े फिल्मों और सीरियल का हिस्सा रहे हैं । उनकी पहली फिल्म रफू चक्कर थी, जो कि 1975 आई थी। जिसके बाद उन्होंने की बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया। गुफी पेंटल सत्ते पे सत्ता जैसी मल्टी स्टारर फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हीर रांझा, मैदाने जंग, कल की आवाज ,दावा, अनमोल ,सुहाग और देश परदेस जैसी फिल्मों में पेंटल ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें –