GodFather Trailer Out: कैसा है चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर? जानें रिव्यू

मुंबई: GodFather Trailer Out:  साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में चिरंजीवी और सलमान खान की जोड़ी फिल्म के गाने ‘थार-मार’ में नजर आई थी। इस गानें में दोनों जबरदस्त लग रहे थे। इसी बीच अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें चिरंजीवी ब्रह्मा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान भी इस फिल्म में जबरदस्त भूमिका में नजर आएंगे। सलमान और चिरंजीवी के धमाकेदार एक्शन सीन वाले इस ट्रेलर को दर्शकों खूब प्यार दे रहे हैं। गॉडफादर’ में नयनतारा और सत्य देव भी नजर आएंगी। दोनों इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म का डायरेक्शन मोहन राजा ने किया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिरंजीवी ब्रह्मा के किरदार में नजर आ रहे है, जो काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन राजनीति की दुनिया में उनके बहुत सारे दुश्मन हैं। चिरंजीवी अपने इन दुश्मनों से लड़ने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर होती है सलमान खान की एंट्री। जब सीन में सलमान खान की एंट्री होती है, फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। दुश्मनों संग चिरंजीवी की लड़ाई में सलमान उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कमाल का है। फिल्म में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन सीन होने वाले हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी नजर आ रही हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अभी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही वे ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कास्ट में मुख्य रूप से साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है। अब सलमान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और अभिनेता को विलन के रोल में कास्ट करने जा रहे हैं जो कि जगपति बाबू होंगे।

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है

Tags

chiranjeevi godfatherchiranjeevi s godfathergodfathergodfather chirugodfather pre releasegodfather showgodfather songgodfather telugu trailergodfather trailerGodFather Trailer Out
विज्ञापन