September 24, 2024
  • होम
  • गॉड फादर: पहले दिन सामने आई फिल्म की कमाई, कैसा रहा कलेक्शन

गॉड फादर: पहले दिन सामने आई फिल्म की कमाई, कैसा रहा कलेक्शन

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 6, 2022, 8:48 pm IST

मुंबई: साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म गॉडफादर थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। चिरंजीवी के अलावा इस फिल्म में सलमान खान, नयनतारा और सत्य देव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन मोहन राजा ने किया है। इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

पहले दिन की कमाई

फिल्म ‘गॉडफादर’ के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने करीब 18-25 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। चिरंजीवी और सलमान खान (Chiranjeevi-Salman khan) जैसे सितारे इस फिल्म में होने के बाद भी मूवी ने उम्मीद से कम का कलेक्शन किया है। इसकी वजह नागार्जुन (Nagarjuna) की फिल्म ‘द घोस्ट’ (The Ghost) है। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार क्लैश हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले चिरंजीवी की फिल्म ‘आचार्य’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 43 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अगर सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ के हिंदी कलेक्शन का जिक्र किया जाए तो वो काफी कम रहा। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 80 लाख का ही कलेक्शन किया है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिरंजीवी ब्रह्मा के किरदार में नजर आ रहे है, जो काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन राजनीति की दुनिया में उनके बहुत सारे दुश्मन हैं। चिरंजीवी अपने इन दुश्मनों से लड़ने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। र होती है सलमान खान की एंट्री। जब सीन में सलमान खान की एंट्री होती है, फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। दुश्मनों संग चिरंजीवी की लड़ाई में सलमान उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कमाल का है। फिल्म में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन सीन होने वाले हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी नजर आ रही हैं।

 

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे VS उद्धव ठाकरे! दशहरा रैली ने बता दिया असली शिवसेना किसकी?

Fire Break Out in Gandhi Nagar: गांधी नगर कपड़ा मार्केट में इमारत की दूसरी मंजिल से शव बरामद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें