September 24, 2024
  • होम
  • Godfather: रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट, शनिवार-रविवार से है आस

Godfather: रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट, शनिवार-रविवार से है आस

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 8, 2022, 4:18 pm IST

मुंबई: साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म गॉडफादर थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। चिरंजीवी के अलावा इस फिल्म में सलमान खान, नयनतारा और सत्य देव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन मोहन राजा ने किया है। इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले और दूसरे दिन 12 करोड़ और 8.70 करोड़ रुपए की कमाई की। तेलगु वर्जन में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। फिल्म को हिंदी बेल्ट में भी खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने 2 दिन में 70 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कमाई में आई गिरावट

तीसरे दिन की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म में चिरंजीवी, सत्यदेव और नयनतारा मुख्या भूमिका में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें यह फिल्म ल्युसिफर की रीमेक है। बुधवार को ₹19 करोड़ की कमाई करने के बाद गुरुवार और शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।

अगले दो दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म ने निर्माता ने जानकारी दी थी कि हिंदी बेल्ट में 600 स्क्रीन और ऐड कर दिए गए हैं, जिससे फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिरंजीवी ब्रह्मा के किरदार में नजर आ रहे है, जो काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन राजनीति की दुनिया में उनके बहुत सारे दुश्मन हैं। चिरंजीवी अपने इन दुश्मनों से लड़ने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। र होती है सलमान खान की एंट्री। जब सीन में सलमान खान की एंट्री होती है, फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। दुश्मनों संग चिरंजीवी की लड़ाई में सलमान उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कमाल का है। फिल्म में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन सीन होने वाले हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी नजर आ रही हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें