ग्लोबल स्पा वेलनेस अवॉर्ड: ब्लैक ड्रेस में अवार्ड फंक्शन में पहुंची पलक, लुक देख उड़ गए होश

मुंबई: इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेस पलक तिवारी के डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली’ का क्रेज अभी तक लोगों के बीच से खत्म नहीं हुआ है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अलग-अलग अंदाज में फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उन्हें हर लुक में बेहद पसंद करते हैं। पलक ग्लोबल स्पा वेलनेस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनी है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पलक ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में दिख रही हैं। इस ड्रेस में वो काफी सुंदर लग रही है। इस दौरान वो पैपराजी को पोज देते हुए भी नजर आई। उनके इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। पलक के इस पोस्ट पर जमकर लाइक्स मिल रहे हैं।

जबरदस्त है फैन फॉलोइंग

पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती दिखती रहती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी उनसे बात करने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। पलक तिवारी कई ऐड में काम चुकी है। इसके अलावा वह कई रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें भी साझा करती है। पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी है। वह एक्टिंग के अलावा डांस क्लास ले रही है। वह अपनी एक्टिंग डेब्यू पर जमकर मेहनत कर रही हैं। उनकी ये मेहनत फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस में जरूर रंग लाएगी।

पलक का बॉलीवुड डेब्यू

म्यूजिक वीडियो और एड शूट में धमाल मचाने वाली पलक अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी जानकारी है कि वरुण धवन के साथ ही उनकी फिल्म रिलीज होगी। कॉमर्शियल शूट में डेविड धवन को दोनों की पेयरिंग इतनी अच्छी लगी कि वह दोनों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में लग गए हैं।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है

Tags

mangta hai kya palak tiwaripalak tiwaripalak tiwari aditya sealpalak tiwari and ibrahim ali khanpalak tiwari and shweta tiwaripalak tiwari bijlee bijleepalak tiwari boyfriendpalak tiwari dancepalak tiwari hotpalak tiwari interview
विज्ञापन