September 20, 2024
  • होम
  • मन्नत की नई नेम प्लेट पर लगे हैं हीरे? घर से बाहर निकल कर गौरी ने बताई सच्चाई

मन्नत की नई नेम प्लेट पर लगे हैं हीरे? घर से बाहर निकल कर गौरी ने बताई सच्चाई

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 22, 2022, 6:25 pm IST

मुंबई: जितने पॉपुलर शाहरुख खान है उतना ही उनका घर मन्नत भी। लोग शाहरुख खान के बंगले को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। अब मन्नत फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है मन्नत की नई नेमप्लेट। आपको बता दें, अप्रैल में मन्नत की नेम प्लेट में बदलाव किए गए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद फैंस ने देखा था कि गेट पर नेम प्लेट नहीं है। उस वक्त किंग खान के फैंस बहुत घबरा गए थे। लोगों ने कयास लगाने भी शुरू कर दिए थे कि नेमप्लेट चोरी हो गया है। हालांकि, बाद में यह जानकारी मिली कि नेमप्लेट रिपेयरिंग के लिए भेजी गई है।

बेहद खास है नेम प्लेट

हाल ही में शाहरुख खान के फैंस ने मन्नत के मेन गेट की फोटज सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें उनके घर की नई नेमप्लेट नजर आई। आपको बता दें, ये नई नेमप्लेट बेहद खास है, ऐसा इसीलिए क्योंकि इसमें हीरे और LED लाइट लगाए गए हैं। नेम प्लेट के अलावा मन्नत के मेन गेट में भी बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं नेमप्लेट के अलावा मन्नत के मेन गेट में भी ब्लैक एंड व्हाइट कलर में भी चेंज किया गया है।

गेट के सामने गौरी ने दिए पोज

गौरी खान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, ये तस्वीर उन्होंने मन्नत के गेट पर क्लिक की गई है। इस फोटो में गौरी वाइट टॉप, ब्लू डेनिम पर ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वो कैमरे के सामने पोज कर रही हैं। फोटो में कार्तिक का कंधा नई नेम प्लेट से टिका हुआ है।

फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, ‘आपके घर का मेन डोर, आपकी फैमिली और फ्रेंड्स का एंट्री पॉइंट होता है। इसलिए नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है। हमने नेम प्लेट के लिए ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट मेटेरियल चुनाहै। इसके पीछे वजह है कि ये एक पॉजिटिव और मूड बेहतर करने वाली शांत वाइब आती है। जानकारी के लिए बता दें, गौरी एक नामी इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और उनकी पोस्ट में लगा हैशटैग दर्शा रहा है कि ये उन्होंने खुद डिज़ाइन किया है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन