अंबानी परिवार के साथ मिलकर दीपिका और रणवीर ने किया गणपति विर्सजन, खूब नाचे अभिनेता

मुंबई: Ganesh Chaturthi 2022: पूरे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। दो साल तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के बाद लोग पूरी खुशियों और ढोल नगाड़ों के साथ गणपति फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं। अंबानी परिवार ने भी धूमधाम से एंटिला में 31 अगस्त को बप्पा का स्वागत किया और डेढ़ दिन बाद उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई भी दी। अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी नजर आई।

रणवीर की एनर्जी जबरदस्त है

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गणपति विसर्जन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। इन वीडियो में रणवीर और दीपिका अंबानी परिवार के साथ ट्रक में बैठकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए उनके साथ बीच पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां इ दीपिका पादुकोण सूट पहने और बड़े-बड़े झुमके पहने दिख रही है तो वही रणवीर सिंह कुर्ते और पायजामें के साथ स्ट्रॉल में दिख रहे हैं। वीडियो में जहां दीपिका पादुकोण एकदम शांत बैठी हुईं नजर आ रही हैं। वही रणवीर सिंह की एनर्जी हमेशा की तरह जबरदस्त है।

रणवीर का डांस

गणपति बप्पा को विदाई देते हुए रणवीर सिंह फुल एनर्जी में नजर आए। ट्रक में बैठने के बाद आसपास नगाड़े और ढोल बजते देखकर रणवीर खुद को डांस करने से रोक नहीं सके। फिर क्या रणवीर ने खड़े होकर खूब डांस किया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। दीपिका और रणवीर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दीपिका जहां शाहरुख खान के साथ पठान, जवान में नजर आएंगी तो वही रणवीर सिंह सिंबा के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

2022 ganesh chaturthianesh chaturthi 2022Ganesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2022Ganesh Chaturthi 2022 Dateganesh chaturthi bhajanganesh chaturthi bhajan 2022ganesh chaturthi kab haiganesh chaturthi ke bhajanganesh chaturthi pooja vidhi
विज्ञापन