Ganesh Chaturthi 2022: गणपति का धूमधाम से स्वागत करते हैं ये सेलेब्स, ये है लिस्ट

मुंबई: हर साल देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐ़से में हर घर में जोर-शोर से बप्पा का स्वागत होता है। आम इंसान से लेकर फिल्मी सितारों के घर गणपति मोरया के नारे लगाए जाते हैं।आपको आज हम ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जो धूम-धाम से बप्पा का स्वागत करते हैं, इस लिस्ट में बड़े-बड़े सेलेब्स का नाम शामिल है।

गोविंदा

90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनका परिवार गणपति बप्पा का बहुत बड़े भक्त है। गणपति महोत्स्व को एक्टर उनका पूरा परिवार बड़ी धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं।

ऋतिक रोशन

गणपति महोत्स्व ऋतिक रोशन भी बहुत धूम-धाम से मनाते हैं, उनका पूरा परिवार मिलकर गणपति भगवान की पूजा और सेवा करता है। आपको बता दें, ऋतिक गणेश जी के बहुत बड़े भक्त है।

शाहरुख खान

न सिर्फ ऋतिक रोशन बल्कि शाहरुख़ खान भी गणपति का स्वागत करते हैं, कई बार किंग खान इस बात को लेकर ट्रोल भी हुए हैं। शाहरुख के घर हर साल गणपति बप्पा आते हैं। शाहरुख बप्पा के साथ खींची अपने छोटे बेटे अबराम की फोटो को भी जरूर साझा करते हैं।

एकता कपूर

गणेश उत्सव के मौके पर एकता कपूर के घर फिल्मी सितारों के जमावड़ा लगा रहता है। हर साल टीवी इंडस्ट्री को एकता कपूर इस खास मौके पर अपने घर इनवाइट करती है।एकता कपूर का परिवार अपने घर में बप्पा को 5 दिन के लिए स्थापित करता है। 5वें दिन जितेंद्र अपने परिवार के साथ भगवान गणेश को अलविदा कहते है। गणपति विर्सजन के दौरान खुद एकता कपूर ट्रेडीशनल लुक में रहती हैं।

सलमान खान

सलमान खान के गणपति बप्पा का स्वागत बेहद अलग अंदाज में किया जाता है।गणेश महोत्सव के दौरान सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान सेमत उनके माता-पिता सभी बप्पा की सेवा करते हुए नजर आते हैं। अर्पिता अपने घर करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को विराजती है जिसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देती है। इन सालों में बेहद कम ही ऐसा हुआ है जिसमे सलमान खान शामिल न हुए हो लेकिन एक्टर ज्यादातर इस मौके को परिवार के साथ मनाया करते हैं।

 

IND vs PAK: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के आते ही टीम से बाहर हुआ ये बेहतरीन खिलाड़ी, करियर पर लगी तलवार

Tags

2022 ganesh chaturthiGanesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2022Ganesh Chaturthi 2022 Dateganesh chaturthi 2022 date and timeganesh chaturthi 2022 date timeganesh chaturthi 2022 kab haiganesh chaturthi 2022 puja date and timeganesh chaturthi august 2022 dateganesh chaturthi bhajan
विज्ञापन