• होम
  • मनोरंजन
  • Freddy Teaser Release: कैसा है फिल्म का टीजर, सामने आई रिलीज डेट

Freddy Teaser Release: कैसा है फिल्म का टीजर, सामने आई रिलीज डेट

मुंबई: ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद मानो कार्तिक की किस्मत ही चमक गई। कार्तिक के हाथ एक के बाद एक प्रोजेक्ट लग रहे हैं। उनमे से एक है कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी।’ आपको बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म […]

  • November 7, 2022 7:03 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद मानो कार्तिक की किस्मत ही चमक गई। कार्तिक के हाथ एक के बाद एक प्रोजेक्ट लग रहे हैं। उनमे से एक है कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी।’ आपको बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके दी है। कार्तिक की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। आपको बता दें, अब फिल्म का टीजर सामने आ गया है। कार्तिक के अपोजिट अलाया एफ नजर आएंगी। ऐसा पहली बार है जब दोनों साथ में पर्दे पर नजर आएंगे। इसमें कार्तिक आर्यन डेंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है वह सीरियल किलर भी हैं।

कैसा है टीजर ?

1 मिनट 13 सेकेंड सस्पेंस से भरपूर हैं। टीजर में सबसे पहले कार्तिक आर्यन एक टेबल पर बैठकर खिलौने जैसे एयरक्रॉफ्ट को पेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्क्रीन पर लिखा आता है, ये कहानी है एक शर्मीले, अकेले, नर्वस, ईमानदार, सच बोलने वाले, मासूम डेंटिस्ट की। आगे कार्तिक आर्यन एक मरीज के दांत का इलाज करते हैं। टीजर के एक सीन में एक शख्स लाश को खींचते हुए नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। दिन में कार्तिक आर्यन डेंटिस्ट बनकर मरीजों को देख रहे हैं और रात में वह किलर का रूप धारण कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, फ्रेडी की दुनिया में आपका बहुत वेलकम है। 2 दिसंबर 2022 से अप्वाइंटमेंट्स शुरू होंगे। कार्तिक की इस बात से तो साफ़ है कि ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को स्ट्रीम होगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव