September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Filmfare इवेंट में भावुक हुए रणवीर, पुराने दिनों को किया याद
Filmfare इवेंट में भावुक हुए रणवीर, पुराने दिनों को किया याद

Filmfare इवेंट में भावुक हुए रणवीर, पुराने दिनों को किया याद

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 20, 2022, 10:48 am IST

मुंबई: रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक पर्सनालिटी से हर किसी को चौंका देते हैं। इन दिनों अभिनेता दुबई में है। दुबई में रणवीर अवार्ड फंक्शन में शामिल हुए हैं। आपको बता दें रणवीर दुबई में Filmfare Middle East Achievers Night इवेंट में पहुंचे हैं। इस दौरान रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर भावुक होते नजर आ रहे हैं।

क्यों भावुक हुए रणवीर?

रणवीर सिंह ज्यादातर हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते हुए ही देखा गया है इसीलिए उन्हें भावुक देख फैंस भी दुखी हो जाते हैं। दरअसल, Filmfare इवेंट में जब रणवीर स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुँचते हैं तो वहां उनके माता-पिता भी मौजूद थे। अपने स्ट्रगल डेज को याद करते हुए रणवीर बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं।

क्या बोले रणवीर

अवार्ड शो के दौरान रणवीर कहते हैं, आपको याद है पापा 12 साल पहले मैं कोशिश कर रहा था और पोर्टफोलियो बनाना चाहता था।उस पोर्टफोलियो का कोटेशन 50 हजार रुपये आया था। मैंने कहा पापा ये तो बहुत महंगा है। तब पापा आपने कहा था कि फिक्र मत कर तेरा पापा हैं यहां। साथ ही रणवीर ने ये भी कहा कि मां आपको याद है ना छोटे वाले घर में मैं कितना खराब ऑडिशन देता था। ये बोलते-बोलते रणवीर भावुक हो गए। रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख रणवीर की तारीफ़ कर रहा है।

वर्कफ्रंट

रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सर्कस’ में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वो आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आने वाले हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags