सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में दिख रहा है कि करीना कपूर फंक्शन की आगे वाली सीट पर बैठी हैं और शाहिद कपूर उनके पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए बच्चों की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते नजर आए।
मुंबई : बीती रात यानी 20 दिसंबर को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। शाहिद कपूर और करीना कपूर भी अपने परिवार के साथ इस समारोह में शामिल हुए। वे इस कार्यक्रम में साथ बैठे नजर आए। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। तस्वीर को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में दिख रहा है कि करीना कपूर फंक्शन की आगे वाली सीट पर बैठी हैं और शाहिद कपूर उनके पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए बच्चों की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते नजर आए। फोटो में बेबो रेड और ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। वहीं, शाहिद डेनिम शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
अब शाहिद और करीना की इन वायरल तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “दोनों अजीब लग रहे हैं और एक-दूसरे की मौजूदगी का अहसास कर रहे हैं।” दूसरे ने लिखा, “गीत आदित्य।” एक अन्य ने लिखा, “जब हम मिले…” इसके अलावा एक ने तो यहां तक कह दिया, “काश ये दोनों एक दूसरे से शादी कर लेते।” एक यूजर ने लिखा, “ओहो क्या हो गया…”
करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 2000 में कदम रखा था। शहीद ने साल 2003 में डेब्यू किया था। दोनों ने पहली बार फिल्म ‘फिदा ‘( 2004 ) में एक साथ काम किया था। ‘फिदा’ के सेट पर दोनों की मुलाकात पहली बार हुआ था। ये वो समय था जब करीना की गिनती सफल एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। वही शाहिद ने अपना करियर शुरू ही किया था। इसके बाद फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ की रिलीज आते-आते वे-एक दूसरे से अलग हो गए थे।
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई थी।
यह भी पढ़ें :-
दिलजीत दोसांझ ने महाराष्ट्र प्रशासन पर कसा तंज, कहा-जहर का प्याला पी लेंगे, लेकिन…