October 1, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • गणपति पूजा के लिए एकता कपूर के घर पहुंचीं मौनी रॉय, देखें तस्वीर
गणपति पूजा के लिए एकता कपूर के घर पहुंचीं मौनी रॉय, देखें तस्वीर

गणपति पूजा के लिए एकता कपूर के घर पहुंचीं मौनी रॉय, देखें तस्वीर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 3, 2022, 10:48 pm IST
  • Google News

मुंबई: इस महीने अयान मुखर्जी की ड्रीम फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसी स्टार्स के साथ छोटे पर्दे की अदाकारा और हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली मौनी रॉय भी नज़र आएंगी। अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में अभिनेत्री एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुई। आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीर-

एकता कपूर के घर पहुंची अभिनेत्री

एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही में एकता कपूर के घर के बाहर देखा गया। एक्ट्रेस मौनी, एकता के घर गणपति पूजा के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वह पीच कलर का ऑरगैंजा फ्लोरल प्रिंट लहंगा में नजर आई। उन्होंने इसे हैवी चोकर सेट के साथ पूरा किया। इस आउटफिट में मौनी बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं फैंस भी उनके इस लुक की खूब सरहाना कर रहे हैं। मौनी के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

एकता कपूर के साथ उनके पिता जितेंद्र कपूर और भाई तुषार कपूर मिलकर गणपति बप्पा का बड़े ही धूमधाम से घर में स्वागत करते हैं। हर साल इस मौके पर जितेंद्र और तुषार कपूर धोती-कुर्ता पहन कर पूरी परंपरा से पूजा करते हैं। इस मौके पर एकता अपने घर को बेहद खूबसूरती से सजवाती है। कृष्ण निवास के बंगले का हर कौना पूरे 10 दिन तक शानदार लाइट्स और फूलों से चमकता है।

पुरानी है ये परंपरा

गणेश उत्सव के मौके पर एकता कपूर के घर फिल्मी सितारों के जमावड़ा लगा रहता है। हर साल टीवी इंडस्ट्री को एकता कपूर इस खास मौके पर अपने घर इनवाइट करती है। इस लिस्ट में एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, करिश्नमा तन्ना, मौनी रॉय, रिद्धी डोगरा समेत कई स्टार्स का नाम शुमार है।

एकता कपूर का परिवार अपने घर में बप्पा को 5 दिन के लिए स्थापित करता है। 5वें दिन जितेंद्र अपने परिवार के साथ भगवान गणेश को अलविदा कहते है। गणपति विर्सजन के दौरान खुद एकता कपूर ट्रेडीशनल लुक में रहती हैं। कभी साड़ी तो कभी अनारकली सूट में रस्में पूरी करती है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन