मनोरंजन

Doctor G : रविवार को फिल्म की कमाई में आया भारी उछाल, हिट कंफर्म!

मुंबई: आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भले ही फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन खास नहीं रहा था। लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी करीब 5.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में करीब 14.59 करोड़ की कमाई कर ली है। इसकी कुल कमाई की बात करें तो फिल्म अपने बजट से अच्छी कमाई कर रही है। साथ ही इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म का कलेक्शन

डॉक्टर जी सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.87 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 5.22 करोड़ रहा। अब तीसरे दिन की कमाई के चलते फिल्म हिट वर्डिक्ट की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि फिल्म बड़े शहरों में अच्छी कमाई कर रही है। आपको बता दें, डॉक्टर जी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म को करीब 2500 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म शुक्रवार 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। हिट और फ्लॉप?

हिट और फ्लॉप?

कम बजट में बनी इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया है। उस हिसाब से फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा शुरू सोमवार यानी आज से होगी। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। सोमवार के कलेक्शन ये तय करेंगे कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ।

कैसी है फिल्म ?

डॉक्टर जी एक ऐसी फिल्म है,जिसे और भी बेहतर बनाया जा सकता था। हालांकि इसके बाद भी ये एक ऐसी फिल्म है, जो ऑडियंस को अपनी और खींच ही लेगी। मेकर्स ने स्क्रिप्ट में जान डालने का काम किया है। तो आप अगर आयुष्मान, शेफाली या फिर रकुल के फैन हैं तो आपको ये फिल्म देखने जाना चाहिए।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Ayushi Dhyani

Recent Posts

दिल्ली के कई हिस्सों में छाया कोहरा, अमेरिका ने पाकिस्तान पर लगाए प्रतिबंध

मुंबई में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें भारतीय नौसेना की स्पीड बोट…

13 minutes ago

प्रियंका गांधी से लेकर अनुराग ठाकुर तक, वन नेशन वन इलेक्शन की JPC कमेटी में होंगे ये 31 दिग्गज

संसद में एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पर चर्चा हुई। इसके लिए 31 सदस्यीय जेपीसी…

14 minutes ago

दिल्ली में कमल खिलाएंगे BJP के दिग्गज नेता, पार्टी ने किया इलेक्शन कमेटी का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा…

42 minutes ago

ड्रैगन हुआ ताकतवर, 600 परमाणु बम ने बढ़ाई भारत-अमेरिका की चिंता, 2030 तक के आंकड़े खतरनाक!

अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह वृद्धि 2020 की तुलना…

1 hour ago

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

10 hours ago