Doctor G : कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, पास हुए आयुष्मान या फिर फेल?

मुंबई: Doctor G Box Office Day 1 Collection: आयुष्मान खुराना अपनी नई रिलीज ‘डॉक्टर जी’ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाया है। इसमें उनके साथी डॉक्टरों के रूप में शेफाली शाह और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म को जितनी तारीफें की जा रही हैं, उतना अच्छा फिल्म का कलेक्शन नहीं दिखा है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।

पहले दिन की कमाई

डॉक्टर जीने पहले दिन लगभग ₹3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि इस फिल्म की कमाई परिणीति चोपड़ा-स्टारर ‘कोड नेम तिरंगा’ से अच्छी रही। वहीं, आयुष्मान की पिछली रिलीज की बात करें तो इस बार उनकी इस फिल्म को उससे अच्छी ओपनिंग मिली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर जी ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार ₹3-3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हमेशा की तरह इस बार भी आयुष्मान ने इस बार भी एक बोल्ड विषय को अपनी फिल्म के लिए चुना है। फिल्म का विषय चुभता जरूर है, लेकिन सही और गलत के बीच सवाल भी खड़े करता है।

कैसी है फिल्म ?

डॉक्टर जी एक ऐसी फिल्म है,जिसे और भी बेहतर बनाया जा सकता था। हालांकि इसके बाद भी ये एक ऐसी फिल्म है, जो ऑडियंस को अपनी और खींच ही लेगी। मेकर्स ने स्क्रिप्ट में जान डालने का काम किया है। तो आप अगर आयुष्मान, शेफाली या फिर रकुल के फैन हैं तो आपको ये फिल्म देखने जाना चाहिए।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान

Tags

box office collectiondoctor g 1st day box office collectiondoctor g 1st day collectiondoctor g box office collectiondoctor g box office collection day 1doctor g box office collection todaydoctor g collectiondoctor g day 1 box office collectiondoctor g day 1 collectiondoctor g movie day 1 box office collection
विज्ञापन