September 30, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से मना रहे हैं दिवाली, ये सितारे देंगे पार्टी
बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से मना रहे हैं दिवाली, ये सितारे देंगे पार्टी

बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से मना रहे हैं दिवाली, ये सितारे देंगे पार्टी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 23, 2022, 8:07 pm IST
  • Google News

मुंबई: देश में दिवाली का जश्न पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी दीपावली का जश्न बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। दिवाली पास आते ही फिल्म इंडस्ट्री में बीते दिनों से लगातार दिवाली पार्टीज का आयोजन किया जा रहा है। जहां से सेलेब्स की मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस सेलेब्स की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं

बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पार्टी का आयोजित कर चुके हैं तो अभी कई सितारे धमाकेदार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। ख़बरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज यानी रविवार की देर शाम दिवाली पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होने वाली है।

कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी

वहीं, हाल ही में माता-पिता बने सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी दिवाली पार्टी की तैयारी में हैं। अभिनेत्री दिवाली वाली रात यानी 24 अक्टूबर की देर शाम को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करने वाली है। सोनम-आनंद की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के सभी सितारों की शामिल होने की खबरे सामने आ रही है। इसके अलावा आज सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में भी दिवाली पार्टी होने वाली है।

ये सेलेब्स दे चुके हैं पार्टी

बीते कई दिनों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिवाली सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन हो रहा है, जिसमें एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स प्री-दिवाली सेलिब्रेट कर चुके हैं। इस लिस्ट में तापसी पन्नू, मनीष मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, आनंद पंडित, रमेश तौरानी और एकता कपूर जैसी जानी-मानी फिल्म निर्माता और निर्देशक शुमार है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन