• होम
  • मनोरंजन
  • दिव्यांका त्रिपाठी पति संग पहुंची श्रीलंका, शेयर की अमेजिंग तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी पति संग पहुंची श्रीलंका, शेयर की अमेजिंग तस्वीरें

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन तस्वीरों में क्रीम कलर के कोट सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट पर लिखा- हां... आखिरकार!! एयरपोर्ट और ट्रैवलिंग मुझे बहुत अच्छा महसूस कराता है। O2 लेवल अब सामान्य हो गया है।

divyanka tripathi and vivek dahiya
inkhbar News
  • February 15, 2025 9:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वैलेंटाइन डे के बाद अपने पति विवेक दहिया के साथ श्रीलंका गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट और श्रीलंका के लोटस टावर की तस्वीरें शेयर की हैं।

क्रीम कोट सेट में दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन तस्वीरों में क्रीम कलर के कोट सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट पर लिखा- हां… आखिरकार!! एयरपोर्ट और ट्रैवलिंग मुझे बहुत अच्छा महसूस कराता है। O2 लेवल अब सामान्य हो गया है।

पति के साथ की मस्ती

तस्वीर में दिव्यांका के पति विवेक भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्लेन से अपनी तस्वीर शेयर की है। दिव्यांका अक्सर अपने पति के साथ घूमने जाती रहती हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

लोटस टावर की तस्वीर शेयर की

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोटस टावर और कोलंबो एयरपोर्ट की झलक भी शेयर की है। दिव्यांका ने कोलंबो एयरपोर्ट का शानदार नजारा भी फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं इन तस्वीरों में एयरपोर्ट की वैलेंटाइन वाली झलक भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस अभी वैलेंटाइन डे पर बच्चों को खाना खिलाने एक चैरिटी में पहुंची थीं।

इटली में डकैती का शिकार हुआ

कपल दिव्यांका और विवेक अपनी आठवीं शादी की सालगिरह रोमांटिक अंदाज में मनाने इटली गए थे, जहां वे डकैती का शिकार हो गए। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए यूरोपियन वेकेशन एक बुरा सपना साबित हुआ।

टीवी में बनाई अपनी अलग पहचान

दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक्ट्रेस का परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ था। एक्ट्रेस ने ‘खाना खजाना’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइप आउट’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में भी हिस्सा लिया है।

 

यह भी पढ़ें :-

कार्तिक आर्यन इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ‘आशिकी’ करते आएंगे नजर, अनटाइटल्ड फिल्म का टीजर आउट

घर से अकेले शौच के लिए गई भाभी, देवर आया पीछे, खेत में जो देखा … बेहोश हुआ शख्स

बांदा की शहजादी को दी जायंगी दुबई में फांसी, फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर हुआ सौदा

वायरल गर्ल मोनालिसा को देखने पहुंची साउथ की जानता, एक झलक पाने के लिए लोगों ने तोड़ी ….

‘केसरी 2’ पर बड़ा अपडेट, रिलीज डेट का किया ऐलान, अक्षय के साथ आर माधवन की होगी जोड़ी