• होम
  • मनोरंजन
  • देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 8 साल बाद वापसी, एसएस राजामौली की इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 8 साल बाद वापसी, एसएस राजामौली की इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस मेगा बजट फिल्म की कहानी पहली अफ्रीकन जंगल एडवेंचर पर बेस्ड होगी। एसएस राजामौली इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं.

Desi girl Priyanka Chopra's comeback after 8 years, will be a part of SS Rajamouli's film, south star Mahesh Babu
inkhbar News
  • December 28, 2024 9:17 am Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका को एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म SSMA29 में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। यह फिल्म 1000 करोड़ के बजट में बनाई जाएगी और इसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक एक्सप्लोरर की भूमिका निभाएंगे, जिसमें भगवान हनुमान के गुणों की झलक होगी।

क्या होगी फिल्म की कहानी

इस मेगा बजट फिल्म की कहानी पहली अफ्रीकन जंगल एडवेंचर पर बेस्ड होगी। एसएस राजामौली इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, इसलिए फीमेल लीड के लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को चुना। बताया जा रहा है कि राजामौली और प्रियंका के बीच पिछले छह महीनों से लगातार बातचीत चल रही थी और अब यह फाइनल हो चुका है।

Priyanka Chopra Comeback With SS Rajamouli

कब शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसकी शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होगी और इसे भारत, अमेरिका और अफ्रीका की लोकेशंस पर फिल्माया जाएगा। प्रियंका इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन करती नजर आएंगी। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें प्रियंका प्रियंका चोपड़ा 8 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इससे पहले वह 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखी थीं। वहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. साथ ही बता दें इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। वहीं इसे 2027 में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कटरीना ने भाईजान को किया बर्थडे विश, कहा- आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें