मुंबई: हाल में अफवाह फैली थी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा महाकुंभ में पहुंची है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए ये जानकारी दी है कि वे हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए भगवान का आशीर्वाद लेने और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने की बात कही। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की बॉलीवुड में वापसी करने की चर्चा ज़ोरो-शोरो से हो रही है.
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, “श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि हो। भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। ओम नमो नारायणाय।” इस पोस्ट में उन्होंने साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला को भी टैग किया और उनका धन्यवाद किया।
View this post on Instagram
प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने इसे उनकी भारतीय फिल्मों में वापसी से जोड़ लिया है। फैंस का मानना है कि प्रियंका महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी पैन-इंडिया फिल्म SSMB29 का हिस्सा हो सकती हैं। अगर यह सच साबित होता है, तो यह प्रियंका की 2019 की फिल्म द स्काई इज पिंक के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी होगी। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंची हैं। हालांकि बाद में उनके हैदराबाद स्थित चिलकुर बालाजी मंदिर जाने की पुष्टि हुई।
प्रियंका के पोस्ट पर राम चरण की पत्नी उपासना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “आपकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं। भगवान वेंकटेश्वर आपको आशीर्वाद दें।” उपासना की इस प्रतिक्रिया ने प्रियंका की अपकमिंग फिल्म को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि यह नया अध्याय प्रियंका के करियर को किस दिशा में ले जाता है।
ये भी पढ़ें: पूछताछ में हुआ खुलासा, हमले के समय घोड़े बेच कर सो रहे थे सैफ अली खान के सिक्योरिटी गार्ड्स