September 25, 2024
  • होम
  • Deepveer Wedding Anniversary:दीपिका को सरप्राइज देने के लिए ऑफिस पहुंचे रणवीर

Deepveer Wedding Anniversary:दीपिका को सरप्राइज देने के लिए ऑफिस पहुंचे रणवीर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 15, 2022, 5:23 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के चहिते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को चार साल हो गए हैं। कपल 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दें, 14 नवंबर साल 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में साथ रहने की कसम खाई थी। हालांकि कपल ने 2 रिवाज से शादी की थी।14 नवंबर को इस कपल ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की। शादी की चौथी सालगिरह पर कपल अपने-अपने कामों में बेहद व्यस्त हैं लेकिन रणवीर पत्नी दीपिका को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तभी तो रणवीर ने दीपिका को सरप्राइज देने का प्लान बनाया।

रणवीर का सरप्राइज

रणवीर ने दीपिका को शादी की सालगिरह के मौके पर सरप्राइज दिया है। दरअसल दीपिका ऑफिस में काम कर रही थी तभी रणवीर उनके लिए फूल और चॉकलेट्स लेकर पहुंचे। उन्होंने इस मौके की फोटो भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की है। शेयर की फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका अपने लेपटॉप पर काम करती हुई नजर आ रही हैं और आसपास उनके कलिग्स खड़े हैं। रणवीर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब सालगिरह पर पत्नी को काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दे सकते हैं। फूलों और चॉकलेट की पावर को कभी नजर अंदाज मत करना। इसके लिए डायमंड जरूरी नहीं है, इसे जरूर नोट कर ले, बाद में मुझे धन्यवाद दें।

कपल की पहली डेट

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। वहीं इनकी पहली मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहाँ दोनों ने साथ में लंच भी किया था। लंच करते वक्त दीपिका के दांतों में खाना फंस गया था। तभी रणवीर सिंह ने उन्हें कहा कि आपके दांतों में कुछ फंसा हुआ है। फिर दीपिका ने भी बड़े प्यार से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिलने शुरू हो गए। आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को ही अपनी पहली डेट मानते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन