September 25, 2024
  • होम
  • Deepveer Wedding Anniversary: ऐसे हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत, पहली डेट है बेहद खास

Deepveer Wedding Anniversary: ऐसे हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत, पहली डेट है बेहद खास

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 14, 2022, 6:50 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के चहिते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को चार साल हो गए हैं। कपल आज यानी 14 नवंबर को ही शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दें, 14 नवंबर साल 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में साथ रहने की कसम खाई थी। हालांकि कपल ने 2 रिवाज से शादी की थी।14 नवंबर को इस कपल ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह और दीपिका की पहली डेट के बारे में।

कपल की पहली डेट

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। वहीं इनकी पहली मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहाँ दोनों ने साथ में लंच भी किया था। लंच करते वक्त दीपिका के दांतों में खाना फंस गया था। तभी रणवीर सिंह ने उन्हें कहा कि आपके दांतों में कुछ फंसा हुआ है। फिर दीपिका ने भी बड़े प्यार से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिलने शुरू हो गए। आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को ही अपनी पहली डेट मानते हैं।

एक दूसरे में खो गए दोनों

रामलीला फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ सीन्स करते वक्त दोनों इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह रुके नहीं थे। दरअसल, अंग लगा दे रे गाने के शूट के दौरान दोनों बहक गए थे।

इटली में हुई थी शादी

रणवीर-दीपिका ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। कपल ने रीति-रिवाज से शादी की थी। दीपिका ने अपनी शादी में मां उज्जवला देवी की दी हुई साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं। आपको बता दें, यह साड़ी बेंगलुरु से खरीदी गई थी। इस बात की जानकारी खुद सब्यसाची ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं कोंकणी शादी में दीपिका ने जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, तो वहीं सिंधी शादी में रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन