September 25, 2024
  • होम
  • Deepveer Wedding Anniversary: शादी को हुए 4 साल, इटली में लिए थे फेरे

Deepveer Wedding Anniversary: शादी को हुए 4 साल, इटली में लिए थे फेरे

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 14, 2022, 6:15 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के चहिते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को चार साल हो गए हैं। कपल आज यानी 14 नवंबर को ही शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दें, 14 नवंबर साल 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में साथ रहने की कसम खाई थी। हालांकि कपल ने 2 रिवाज से शादी की थी।14 नवंबर को इस कपल ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की।

फैंस ने दी बधाई

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। फैंस इस मौके पर अपने चहिते कपल को विश कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इनके चाहने वाले और दीपवीर फैन क्लब ‘राम-लीला’ जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं। फैंस दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

इटली में हुई थी शादी

रणवीर-दीपिका ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। कपल ने रीति-रिवाज से शादी की थी। दीपिका ने अपनी शादी में मां उज्जवला देवी की दी हुई साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं। आपको बता दें, यह साड़ी बेंगलुरु से खरीदी गई थी। इस बात की जानकारी खुद सब्यसाची ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं कोंकणी शादी में दीपिका ने जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, तो वहीं सिंधी शादी में रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। वहीं इनकी पहली मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहाँ दोनों ने साथ में लंच भी किया था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गई। रणवीर और दीपिका अपनी इस मुलाकात को आज पहली डेट मानते हैं। दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन