September 17, 2024
  • होम
  • पैदा होते ही 775 करोड़ की मालकिन बनी दीपिका की बेटी, 100 करोड़ के अपार्टमेंट में होगा ग्रैंड वेलकम

पैदा होते ही 775 करोड़ की मालकिन बनी दीपिका की बेटी, 100 करोड़ के अपार्टमेंट में होगा ग्रैंड वेलकम

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 8, 2024, 3:44 pm IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आज बच्ची को जन्म दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। शनिवार दोपहर मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई दीपिका ने आज बेटी को जन्म दिया। इससे पहले दीपिका 6 सितंबर को अपने पति रणवीर और परिवार के साथ बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर गईं थीं। दीपिका की बेटी जन्म लेते ही ₹775 करोड़ की मालकिन बन गई है।

775 करोड़ की मालकिन बनी दीपिका की बेटी

दीपिका पिछले 17 सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास बेशुमार दौलत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अलग-अलग Ads और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से वो हर साल 40 करोड़ रुपए के करीब कमाती हैं। इसके अलावा दीपिका कई आलीशान घरों और लग्जीरियस गाड़ियों की मालकिन भी हैं। एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 500 करोड़ के करीब है।

100 करोड़ के अपार्टमेंट में होगा ग्रैंड वेलकम

वहीं रणवीर की बात करें तो उनके पास भी एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 500 करोड़। रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाले रणवीर Ads और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 245 करोड़ रुपये है। रणवीर और दीपिका की जॉइंट नेटवर्थ 745 करोड़ रुपये है। इस तरह से उनकी नन्ही सी बेटी अब जन्म लेते ही इतनी अमीर बन गई हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दीपिका-रणवीर अपने बच्चे का वेलकम बांद्रा में बन रहे 100 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में करेंगे।

 

अपने असिस्टेंट का बलात्कार करके फरार हुआ सपा नेता, धमकी देकर एक साल से बना रहा था संबंध

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन