September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • एयरपोर्ट पर नजर आए दीपिका और रणवीर, जन्मदिन मनाने निकले कपल
एयरपोर्ट पर नजर आए दीपिका और रणवीर, जन्मदिन मनाने निकले कपल

एयरपोर्ट पर नजर आए दीपिका और रणवीर, जन्मदिन मनाने निकले कपल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : January 2, 2023, 7:56 pm IST

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। शादी के बाद ये कपल दो फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं। शादी के बाद दोनों फिल्म 83 में नजर आए थें। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। तो वहीं हाल ही में दीपिका रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस में भी नजर आईं। सर्कस में दीपिका ने करेंट लगा सॉन्ग पर कैमियो किया, जिसे दर्शकों की तरफ से भी भरपूर प्यार मिला। अब कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

ट्विनिंग करते दिखें कपल

2 जनवरी की सुबह ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल इस दौरान प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखें। इस दौरान दोनों ब्लैक कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह पहले कार से उतरते हैं और फिर दीपिका के लिए गाड़ी का गेट खोलते हैं। एक्टर के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस बेहद पसंद करते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल वेकेशन के लिए निकले हैं। दरअसल , 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी।

फैमिली के साथ मनाया नया साल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी फैमिली के साथ मुंबई से दूर अलीबाग वाले घर में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। 25 दिसंबर को दोनों गेटवे ऑफ इंडिया पर नजर आए। वहीं 1 जनवरी की देर शाम कपल वापस मुंबई लौटे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म ‘सर्कस’ हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस साल रणवीर जल्द ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म पठान, प्रोजेक्ट के और फाइटर में अपने अभिनय का जादू दिखाएंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags