September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • दीपिका ने कुछ कर डाला ऐसा, क्या फैंस की जेब में डालेंगी डाका?
दीपिका ने कुछ कर डाला ऐसा, क्या फैंस की जेब में डालेंगी डाका?

दीपिका ने कुछ कर डाला ऐसा, क्या फैंस की जेब में डालेंगी डाका?

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस समय कुछ ऐसा कर दिया है कि, फैंस के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है “न भाई न”। हम आपको बता दें कि, बॉलीवुड के एक्टर्स फिल्मों के साथ साथ बिजनेस की भी प्राथमिकता देते हैं फिर चाहे आलिया भट्ट हों या प्रियंका चोपड़ा, सलमान हों या ऋतिक रोशन इन सभी एक्टर्स के अपने ब्रांड हैं और फैन फोलोविंग के चलते इनके ब्रांड्स को फैंस के जरिए खूब सराहा भी जाता है, इस दौरान बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपना ब्रांड शुरू किया है जिसके चलते वह सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहीं हैं।

क्या कर दिया दीपिका ने ?

बॉलीवुड के तमाम एक्टर क्लोथिंग या कॉस्मेटिक के बिजनेस में अपना हाथ आज़माते हैं चाहे सलमान खान की बीइंग ह्युमन हो या ऋतिक का एचआर हो, इसी तरह दीपिका ने भी सेल्फ केयर ब्रांड 82 ईस्ट केयर लांच किया है। भले ही सलमान, ऋतिक या अलिया भट्ट की इन बिजनेस को लेकर वाहवाही हुई हो लेकिन दीपिका पादुकोण को उनके बिजनेस के प्रोडक्ट्स की कीमत को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हम आपको बता दें की दीपिका के सेल्फ केयर ब्रांड 82 ईस्ट के 50 मिली. अश्वगंधा बाउंस माश्चराइजर की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। अश्वगंधा वाउंस माश्चराइजर के 50 मिली. की कीमत 2700 रु. वहीं पचौली ग्लो सनस्क्रीन ड्रॉप्स के 30 मिली. की कीमत 1800 रुपए है।
दीपिका के ब्रांड के उत्पादों की कीमत सुनकर फैंस यही कह रहे हैं कि, आखिर इनमें ऐसा क्या खास है। इन कीमतों को सुनकर फैंस कह रहे हैं कि, दीपिका को पूरा सपोर्ट है लेकिन उनके प्रोडक्टस को हमारी तरफ से न है।

प्रियंका भी हुई थीं ट्रोल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सोना होम के प्रोडक्ट्स की कीमत को लेकर भी फैंस ने उन्हे ट्रोल किया था। उनके ब्रांड के टेबल क्लॉथ की कीमत 31 हज़ार थी, कप एंड सॉसर सेट की कीमत लगभग 5300 रुपए थी। साथ ही उनके अनेकों प्रोडक्ट्स की कीमतें आसमान छूने वाली थीं। प्रियंका को भी फैंस ने जमकर ट्रोल किया था।
दीपिका के प्रोडक्ट्स को लेकर तो फैंस ने यहां तक भी कह दिया कि, इतने रुपए में तो महीने भर का राशन आ जाता है। उस तरह के ट्रोलिंग ऑब्जेक्ट सोशल मीडिया मे छाए हुए हैं।

Tags