Inkhabar logo
Google News
रणवीर सिंह की फिल्म पर खड़ा हुआ विवाद, क्या बदले जाएंगे किरदार?

रणवीर सिंह की फिल्म पर खड़ा हुआ विवाद, क्या बदले जाएंगे किरदार?

मुंबई: फिल्ममेकर आदित्य धर की अगली बिग बजट फिल्म को लेकर रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बता दें बीते दिनों इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसे ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर डायरेक्ट करने वाले है। वहीं यह फिल्म एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।

दोनों के बीच 20 साल का अंतर

हालांकि फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह के साथ 19 साल की सारा अर्जुन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया है। सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सारा की उम्र और रणवीर सिंह की उम्र के बीच 20 साल का अंतर होने की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विवाद खड़ा कर दिया है.

यूजर्स-रोमांस करते देखना अजीब

यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी उम्र के अंतर के बावजूद दोनों को एक साथ रोमांटिक किरदार में कास्ट करना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा, जब बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी, तब सारा अर्जुन सिर्फ 5 साल की थीं। अब 39 साल के रणवीर सिंह को उनके साथ रोमांस करते देखना अजीब होगा। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, 39 साल का व्यक्ति 19 साल की लड़की के साथ रोमांस करेगा? क्या उन्होंने सोचा भी कि ये जोड़ी सही लगेगी?

पहले भी हो चुका ऐसा

हालांकि कुछ लोग रणवीर सिंह के समर्थन में भी उतरे। एक यूजर ने लिखा, रणवीर ने सारा अर्जुन को कास्ट नहीं किया, इसलिए उन्हें ब्लेम मत करो। वहीं, कई लोगों ने तर्क दिया कि बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन के बीच बड़े उम्र के अंतर पहले भी देखे गए हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, जब दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था, तब उनके बीच भी लगभग 20 साल का अंतर था। इसके बाद पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अब देखना ये होगा कि फिल्ममेकर्स और रणवीर सिंह इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या किरदारों को लेकर अदला-बदली की जा सकती है?

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव के बाद रिया चक्रवर्ती HIBOX स्कैम में फंसी, 500 करोड़ की हेरा-फेरी

Tags

aditya dharAditya Dhar movie with ranveer singhaditya dhar moviesaditya dhar next movieinkhabarRanveer Singh filmRanveer Singh film with saaraSaara ArjunSaara Arjun Film
विज्ञापन