Cirkus : फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, दीपिका-रणवीर से नहीं हटेंगी नजरे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है तब से दर्शक ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर देख इतना तो पक्का है कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। फिल्म के ट्रेलर को जो सबसे खास बनाता है, वो है रणवीर सिंह का डबल रोल।

फिल्म का ट्रेलर

फिल्म सर्कस के धमाकेदार ट्रेलर की शुरूआत होती है रणवीर सिंह से। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म की सभी हसीनाएं जैसे पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आती है। रणवीर सिंह इसमें एक इलेक्ट्रिक मैन की भूमिका अदा कर रहे हैं। साथ ही एक्टर सभी हसीनाओं के साथ मस्ती मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। जैकलीन फर्नांडिस से रणवीर का प्यार हो जाता है। ट्रेलर के अंत में सबसे बड़ा सरप्राइज एक आइटम सॉन्ग होता है, जिसमें लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आते हैं। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन है।

ये एक्टर्स हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म सर्कस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वृजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, सिद्धार्थ जाधव और अश्ननी कलसेकर जैसे तमाम सेलेब्स अपने अभिनय का जादू दिखाने वाले हैं। वहीं फिल्म में कैमियो होने वाला है। जी हाँ! अजय देवगन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा कि जो हाल रहा है, उसे ट्रेड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है।वैसे भी रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। बात करे फिल्म के रिलीज डेट की तो, ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags

circuscircus movie trailercircus trailerCirkuscirkus moviecirkus movie release datecirkus movie trailercirkus movie trailer reactioncirkus official teasercirkus official trailercirkus official trailer in hindicirkus official trailer reactioncirkus ranveer singhcirkus reactioncirkus reviewcirkus safaricirkus songCirkus Teasercirkus trailercirkus trailer reactioncirkus trailer reviewzirkus
विज्ञापन