Cirkus : फिल्म का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज़ हुआ, दीपिका की एंट्री से खुश हैं फैंस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। फिल्म सर्कस के धमाकेदार ट्रेलर की शुरूआत होती है रणवीर सिंह से। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म की सभी हसीनाएं जैसे पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आती है। रणवीर सिंह इसमें एक इलेक्ट्रिक मैन की भूमिका अदा कर रहे हैं। साथ ही एक्टर सभी हसीनाओं के साथ मस्ती मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। जैकलीन फर्नांडिस से रणवीर को प्यार हो जाता है। ट्रेलर के अंत में सबसे बड़ा सरप्राइज एक आइटम सॉन्ग होता है, जिसमें लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आते हैं। दीपिका को देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है। लेकिन अब दर्शकों को दीपिका का फुल वीडियो देखने को मिलेगा।

गाना हुआ रिलीज़

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हो चुका है। सर्कस के इस गाने में सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है। इस बीच मेकर्स ने मुंबई में एक सांग लॉन्च इवेंट भी रखा था, जिसमें दीपिका पादुकोण ने डांस करते हुए एंट्री ली थी। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपिका पिंक सूट- पैंट में दिख रही हैं। गाने की बात करें तो इस गाने को बॉलीवुड सिंगर नक्श अजीज और ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है।

ये एक्टर्स हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म सर्कस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वृजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, सिद्धार्थ जाधव और अश्ननी कलसेकर जैसे तमाम सेलेब्स अपने अभिनय का जादू दिखाने वाले हैं। वहीं फिल्म में कैमियो होने वाला है। जी हाँ! अजय देवगन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा का जो हाल रहा है, उसे ट्रेड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है।वैसे भी रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। बात करे फिल्म के रिलीज डेट की तो, ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

circuscircus movie trailercircus trailerCirkuscirkus moviecirkus movie trailercirkus movie trailer officialcirkus official teasercirkus official trailercirkus official trailer in hindicirkus ranveer singhcirkus reactioncirkus reviewcirkus safaricirkus songCirkus Teasercirkus teaser reactioncirkus trailercirkus trailer reactioncirkus trailer reviewcurrent laga re (teaser) cirkuscurrent laga re song cirkuszirkus
विज्ञापन