September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Cirkus : फिल्म का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज़ हुआ, दीपिका की एंट्री से खुश हैं फैंस
Cirkus : फिल्म का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज़ हुआ, दीपिका की एंट्री से खुश हैं फैंस

Cirkus : फिल्म का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज़ हुआ, दीपिका की एंट्री से खुश हैं फैंस

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 6:57 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। फिल्म सर्कस के धमाकेदार ट्रेलर की शुरूआत होती है रणवीर सिंह से। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म की सभी हसीनाएं जैसे पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आती है। रणवीर सिंह इसमें एक इलेक्ट्रिक मैन की भूमिका अदा कर रहे हैं। साथ ही एक्टर सभी हसीनाओं के साथ मस्ती मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। जैकलीन फर्नांडिस से रणवीर को प्यार हो जाता है। ट्रेलर के अंत में सबसे बड़ा सरप्राइज एक आइटम सॉन्ग होता है, जिसमें लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आते हैं। दीपिका को देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है। लेकिन अब दर्शकों को दीपिका का फुल वीडियो देखने को मिलेगा।

Ranveer Deepika: 'करंट लगा रे' गाने के लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण ने  पति संग की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल - Deepika Padukone kisses Ranveer  Singh at the launch event of

गाना हुआ रिलीज़

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हो चुका है। सर्कस के इस गाने में सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है। इस बीच मेकर्स ने मुंबई में एक सांग लॉन्च इवेंट भी रखा था, जिसमें दीपिका पादुकोण ने डांस करते हुए एंट्री ली थी। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपिका पिंक सूट- पैंट में दिख रही हैं। गाने की बात करें तो इस गाने को बॉलीवुड सिंगर नक्श अजीज और ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है।

ये एक्टर्स हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म सर्कस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वृजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, सिद्धार्थ जाधव और अश्ननी कलसेकर जैसे तमाम सेलेब्स अपने अभिनय का जादू दिखाने वाले हैं। वहीं फिल्म में कैमियो होने वाला है। जी हाँ! अजय देवगन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा का जो हाल रहा है, उसे ट्रेड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है।वैसे भी रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। बात करे फिल्म के रिलीज डेट की तो, ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

इंदिरा एकादशी व्रत रखने पर भगवान विष्षु होंगे प्रसन्न, बस ऐसे करें विधि-विधान से पूजा, मिलेंगे कई लाभ
कश्मीर पहुंचे योगी ने काटा ग़दर, कह दी ऐसी बात कि सुनकर पाकिस्तानियों की पैंट हुई गीली
ऐसे जाल में फंसे इंजीनियर और रिटायर्ड अफसर , इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे 1.54 करोड़ रुपये
महालक्ष्मी हत्याकांड में राक्षस ने बताया 50 टुकड़े करने का राज, सुसाइड नोट में लिखा कैसे बना लवर से हैवान
उर्वशी रौतेला ने किया पर्दाफाश! कहा इस डेटिंग ऐप पर हैं ऋतिक रोशन-आदित्य रॉय कपूर
इस नियम से 5 पतियों के साथ संबंध बनाती थीं द्रौपदी, नहीं होता था भाइयों में झगड़ा
देश की सभी नदियों को मिला स्त्री का दर्जा, जानिए कौन हैं वो दो पुरुष नदियां?
विज्ञापन
विज्ञापन