एक ही दिन रिलीज होगी Cirkus और The Legend Of Maula Jatt

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जहां इस सर्कस की टक्कर पाकिस्तानी फिल्म से होने वाली है। दरअसल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फवाद खान की सुपरहिट फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भी दस्तक देगी। खबरे आ रही हैं कि ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

220 करोड़ का कलेक्शन

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ने पूरी दुनियाभर में 10 मिलियन डॉलर यानी 220 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। ये भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे आरआरआर, केजीएफ 2 को यूके, नार्वे और गल्फ कंट्रीज में कमाई के मामले पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें, ये फिल्म 13 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में ये फिल्म सर्कस के लिए खतरा बन सकती है।

बजरंगी भाईजान को छोड़ा पीछे

इस समय पाकिस्तानी फिल्म The Legend Of Maula Jatt हर कहीं छाई हुई है। इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.फवाद खान और माहिरा खान स्टारर इस फिल्म ने कई बॉलीवुड फिल्मों को भी ग्लोबल कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। यूके में 13.92 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ साउथ एशिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 2018 में आई फिल्म पद्वावत ने यूके में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था। इसके अलावा इस फिल्म ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया था। यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

maula jatt box office collectionthe legend of maula jattThe Legend of Maula Jatt box office collectionthe legend of maula jatt china collectionthe legend of maula jatt collectionthe legend of maula jatt full moviethe legend of maula jatt india releasethe legend of maula jatt india release datethe legend of maula jatt movie collectionthe legend of maula jatt reaction
विज्ञापन