Inkhabar logo
Google News
Christmas Celebration: प्रधानमंत्री मोदी के क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए डिनो मोरिया, तस्वीरें हुईं वायरल

Christmas Celebration: प्रधानमंत्री मोदी के क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए डिनो मोरिया, तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्लीः बॉलीवुड के सभी सितारें क्रिसमस(Christmas Celebration) का त्योहार बहुत ही धूमधाम से अपने दोस्तों और फैमिली के साथ मिलकर मनाते हैं। जानकारी दे दें कि 25 दिसंबर को पीएम आवास पर भी क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर ईसाई समुदाय के कई लोग पहुंचे थे। वहीं सब के साथ बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया भी इस समारोह का हिस्सा बने थे। डिनो मोरिया ने इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बता दें कि डिनो मोरिया ने पीएम मोदी से बात करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो के कैप्शन में उन्होंने क्रिसमस लंच को सबसे खास बताया है।

पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

डिनो मोरिया ने कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि इस साल क्रिसमस लंच बहुत ही खूबसूरत था। डियर पीएम सर, मोदी जी हमे क्रिसमस लंच(Christmas Celebration) के लिए हमे अपने घर बुलाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपकी बातें सुनना और आपसे मिलना, साथ ही यह अनुभव करना कि आप कितने दयालु हैं, सच में ये यादगार रहा है। थैंकयू सो मच सर।

यूजर्स ने कमेंट कर कहा

बता दें कि डिनो मोरिया के पोस्ट पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैंन ने कमेंट में लिखा कि वाह क्या बात है। वहीं दूसरे फैंन ने लिखा कि मैरी क्रिसमस डिनो…… कई फैंस डिनो के पोस्ट पर हार्ट वाला इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Ram Mandir News: ‘ना 9 मन तेल होगा और ना बर्क साहब नाचेंगे’, राम मंदिर पर सपा नेता के बयान पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

Tags

christmasDino Moreainkhabarmodinarendra modi
विज्ञापन