मुंबई: बॉलीवुड की डरावनी फिल्मों को जनता द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कई बार हॉरर फिल्में केवल मनोरंजन के बनाई जाती है तो कई बार ये फिल्में समाज की किसी समस्या को उजाकर करने के लिए बनाई जाती है। नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी 2 भी एक ऐसी ही डरावनी फिल्म है जिसमें उस समाज के बारे में दिखाया जाएगा जहां बेटी को जन्म लेने के बाद उसकी हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 3 अप्रैल को रिलीज हो गया है।
अमेजन प्राइम पर छोरी 2 को 11 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर देखकर आपको भी डर लग सकता है। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर कैमरा में दिख रहे सीन्स आपको काफी डरा सकते हैं। ट्रेलर के वीडियो की शुरुआत में एक औरत एक बच्ची को कहानी सुनाती है। औरत छोटी बच्चो को कहानी की शुरूआत में कहती है कि एक बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर एक बेटी का जन्म होता है। राजा गुस्सा हो जाता है। बच्ची पूछती है कि राजा गुस्सा क्यों हो जाता है।
इस पर महिला कहती है कि राजा को लड़का चाहिए था लड़की कतई ना। इसके बाद ट्रेलर में फिल्म की कुछ झलकियां दिखती हैं। ट्रेलर में एक खतरनाक कुंआ दिखता है। जहां महिलाएं एक रस्म करते हुए दिखाई देती हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक सवाल फिल्म देखने के लिए प्रेरित करता है कि क्या अभी भी वो राजा जिंदा है। इस फिल्म में नुसरत के साथ सोहा अली खान भी मेन रोल में नजर आएंगी।
फैंस को भी इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है, जिसके बाद अब वे इस फिल्म को देखने का इंतजार है। अब देखना होगा कि छोरी 2 पर फैंस कितना प्यार लुटाते है.
ये भी पढ़ें रिलीज हुआ Kesari 2 का धमाकेदार ट्रेलर, आमने-सामने दिखे अक्षय कुमार और आर माधवन