नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विक्की कौशल और रश्मिका की नई फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। इसकी कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। छावा ने अपना खाता ही 31 करोड़ से खोला है जिससे लोग हैरान हो गए है। वहीं इसने हाल ही में अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स 2025 का रिकॉर्ड की भी तोड़ दिया है। 2025 में देखे तो छावा से पहले स्काई फोर्स की ओपनिंग 15 करोड़ के आस-पास दर्ज की गई थी। तो वहीं छावा ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छावा ने अब तक 150 करोड़ से ज्यादा तक की कमाई कर ली।
छावा ने वैलेंटाइन पर 19.40 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है वहीं फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति शिवाजी महाराज , रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की बेहतरीन भूमिका निभाई गई है। आशुतोष राणा ने हम्बीरराव मोहिते का किरदार निभाया है। चलिए जानते हैं इस मूवी के लिए किस सेलिब्रिटी ने कितने रुपए चार्ज किए है।
विक्की ने शिवाजी महराज के रोल के लिए 10 करोड़ की बड़ी रकम ली है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म का लगभग सात प्रतिशत है। दूसरी और फिल्म के मेन विलेन औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। इन्हें इस किरदार के 2 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं आशुतोष राणा ने 80 लाख रुपये लिए है। उन्होंने हम्बीरराव मोहिते का किरदार निभाया है। दूसरी और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई भोसले का किरदार निभाया है जिन्होंने 45 लाख फीस वसूल की है। यह सभी अपने अनोखे अंदाज के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- खतरे में हैं मोनालिसा! खुद बताई डायरेक्टर सनोज मिश्रा की सच्चाई , VIDEO शेयर कर बोली वो मुझे…
फराह खान कर रही सानिया मिर्जा के बेटे को लॉन्च…साइनिंग अमाउंट जान लोग हुए हैरान!