September 20, 2024
  • होम
  • चकड़ा एक्सप्रेस : लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का शर्मा जाएंगी यूके

चकड़ा एक्सप्रेस : लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का शर्मा जाएंगी यूके

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 21, 2022, 9:28 pm IST

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक महीने की तैयारी के बाद अपनी नई फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और पति विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी अगली फिल्म बायोपिक होगी। बता दें कि, इस बायोपिक में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म की टीम अगले महीने शूटिंग के लिए यूके जाने वाली है।

अगले महीने यूके जाएगी टीम

अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग के लिए फरवरी से ही तैयारी करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में शूट शेड्यूल पूरा कर रही हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था, “इस तरह की फिल्म के लिए सभी डिपार्टमेंट्स में अच्छी तैयारी होना आवश्यक है। फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है, जो ऑडियंस पर अपना गहरा प्रभाव जरूर डालेगी। मुंबई के बाद अब हम फिल्म की शूटिंग के लिए अगले महीने यूके जाने वाले हैं।

झूलन गोस्वामी को लेकर अनुष्का ने क्या कहा

अनुष्का आगे कहती हैं, “यह एक फेक्ट है कि इस पुरुष प्रधान दुनिया में महिलाओं को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। झूलन गोस्वामी की कहानी इस बात की गवाह है कि उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कितनी लड़ाईयां लड़ी है। झूलन ने अपनी किस्मत खुद लिखी है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस रोल को अच्छे से निभाऊंगी।

अनुष्का का कमबैक

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है। हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन