September 17, 2024
  • होम
  • बिना संबंध बनाए नहीं आ सकते करीब, रेखा ने शादी से पहले फिजिकल होने को बताया जरूरी

बिना संबंध बनाए नहीं आ सकते करीब, रेखा ने शादी से पहले फिजिकल होने को बताया जरूरी

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 9, 2024, 12:28 pm IST

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभनेत्री रेखा अपने ज़माने की बेहतरीन हीरोइन रही हैं। अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ वो अपनी बिंदास लाइफ और लव अफेयर्स को लेकर भी जानी जाती हैं। जहां आज के समय में लोग अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बोलने से बचते हैं तो उस समय रेखा ने अपने जीवन के हर पहलुओं के बारे में बोला। एक बार रेखा ने शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर बात की थी। जिसमें उन्होंने दो लोगों को प्यार में फिजिकल होना जरूरी बताया था।

शादी से पहले फिजिकल होना जरूरी

एक्ट्रेस ने शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर कहा कि जो लोग कहते हैं कि सुहागरात पर ही संबंध बनाना चाहिए, वो बकवास करते हैं। इस दौरान रेखा ने अपने और अमिताभ के रिश्ते को लेकर भी बातें कही थी। यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेत्री ने अपने अफेयर्स के बारे में बात की। उन्होंने शादी से पहले के संबंध को सही ठहराया।

नहीं मिला था सच्चा प्यार

रेखा ने कहा कि एक रिश्ते में शारीरिक संबंध होना जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा कि जहां प्यार होता है वहीं संबंध बनाया जा सकता है। रेखा ने इस दौरान ये भी कहा था कि महज संयोग है कि वो अब तक प्रेग्नेंट नहीं हुईं। उन्होंने खुद को बदनाम एक्ट्रेस बताते हुए कहा कि उनका अतीत खराब था। बता दें कि रेखा का अफेयर अमिताभ बच्चन के अलावा अन्य एक्टर के साथ भी रहा है। उन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिला।

 

जिस हॉस्पिटल में दीपिका ने दिया ‘बेबी गर्ल’ को जन्म, एक दिन का खर्च जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन