मुंबई: पॉपुलर यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर विवाद जारी है. वहीं विवाद के विवाद के चलते समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। हालांकि यूट्यूब रणवीर इलाहाबादिया दिया गया स्टेटमेंट अभी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. हालांकि रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, लेकिन मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच, रणवीर इलाहाबादिया की एक फैन रोहिनी आरजू भी सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन क्यों आइए जानते है.
रणवीर इलाहाबादिया की फैन रोहिनी खुद को रणवीर की पत्नी बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने कमरे में रणवीर की कई तस्वीरें लगाई हुई हैं। इतना ही नहीं, रोहिनी ने अपने शरीर पर रणवीर का नाम टैटू भी बनवा रखा है। हाल ही में हग डे के मौके पर रोहिनी ने रणवीर की एक तस्वीर को गले लगाते हुए फोटो शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मिसेज इलाहाबादिया इधर हैं। प्यार सही-गलत, अमीरी-गरीबी, शोहरत और समाज से परे होता है। मैं अपने स्वामी से बेहद प्रेम करती हूं। हैप्पी हग डे।”
View this post on Instagram
रोहिनी के इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि रणवीर पहले से विवाद में हैं, उन्हें और परेशान न करें। वहीं कुछ ने इसे सुर्खियां बटोरने की कोशिश बताया। विवादों के चलते रणवीर के फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक तरफ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, तो दूसरी ओर कई लोग उन्हें कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। फिलहाल, मामला गंभीर होता जा रहा है और देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। बता दें विवादित एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के अलावा आशीष चंचलानी और अपूर्वा भी मौजूद थे। शो में पूछे गए सवाल को लेकर इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: शादी समारोह में दूल्हे से पहले मारी तेंदुए ने एंट्री, मचा हड़कंप, वीडियो देख रह जाएंगे दंग