खतरों के खिलाड़ी : चौंकाने वाला एविक्शन, ये पॉपुलर अभिनेत्री हुई बाहर !

मुंबई : बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के लिए इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में हैं। रुबीना टीवी का बड़ा फेस हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी लोग फॉलो करते है। उन्होंने केपटाउन में कई वीडियोज शेयर किए जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ने लग गई। वो उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच रुबीना ने अपने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा कि कयास लगाए जाने लगे कि क्या वह शो से बाहर हो गई हैं।

फैन्स के कमेंट्स

रुबीना ने हाल ही में लिखा, ‘बेईमानी से जीतना बनाम ईमानदारी से हारना हैं। आप किसका चुनाव करना सही समझेंगे?‘ इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘क्या वह खतरों के खिलाड़ी 12 से आउट हो गई हैं लेकिन वह चैनल का चेहरा हैं ऐसे कैसे हो सकता है? ‘ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘रुबी प्लीज KKK12 की अपनी जर्नी को खूब एंजॉय करो चाहे हारो या जीतो हमारे लिए ये उतना मायने नहीं रखता। बस केपटाउन में स्टंट में तुम अपना बेस्ट दो। रुबीना बाहर हुई हैं या नहीं इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली हैं। वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर कहा कि उनके बाहर निकलने की खबरें झूठी हैं।

 

शो में नजर आएंगे ये लोग

बता दें कि रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाडी़ 12 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बार शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हो रही हैं। शो में इस बार सृति झा, रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल, शिवांगी जोशी जैसे कई फेमस सितारें नजर आने वाले है।

 

कब से फैंस देख पाएंगे शो

फैंस शो देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी के शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। शो को फैंस 2 जुलाई से कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

 

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

Khatron Ke Khiladikhatron ke khiladi 10khatron ke khiladi 10 promokhatron ke khiladi 11khatron ke khiladi 11 promokhatron ke khiladi 11 today full episodeKhatron Ke Khiladi 12khatron ke khiladi 2019khatron ke khiladi 2020khatron ke khiladi 2021
विज्ञापन