September 19, 2024
  • होम
  • ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशनल इवेंट हुआ रद्द, जूनियर एनटीआर के फैंस हुए नाराज

ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशनल इवेंट हुआ रद्द, जूनियर एनटीआर के फैंस हुए नाराज

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 2, 2022, 9:54 pm IST

मुंबई: हैदराबाद के एक बड़े होटल में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का एक भव्य आयोजन होने वाला था। जिसमें जूनियर एनटीआर भी शामिल होने वाले थे। हालांकि अब यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसके पीछे का कारण लोगों की भीड़ है। अगर आप भी जानना चाहते हैं आखिर क्यों कार्यक्रम को रद्द किया गया तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

ये था कारण

ख़बरों की मानें तो कार्यक्रम में जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस की अनुमति नहीं मिल पाई। जिसके चलते इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। कहा जा रहा है मेकर्स अब एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने वाले हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि कार्यक्रम को पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। इसके पीछे का कारण यह है कि हैदराबाद में गणपति विसर्जन भव्य स्तर पर किया जा रहा है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पुलिस प्रशासन के गणपति विसर्जन में जुटे होने के कारण वह इतने बड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध नहीं करा सकती है। इसलिए पुलिस द्वारा अनुमति नहीं मिली है।

होगी बहुत बड़ी पॉलीटिकल रैली

सूत्रों ने यह भी कहा कि शनिवार को शहर में एक बहुत बड़ी पॉलीटिकल रैली होगी। इसके कारण भी पुलिस पर भारी दबाव बताया जा रहा है। यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला था, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और आरआरआर के अभिनेता जूनियर एनटीआर शामिल होने वाले थे। हालांकि अब कार्यक्रम कैंसिल होने से फैंस काफी नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर विरोध कर रहे हैंl

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन