September 8, 2024
  • होम
  • ब्रह्मास्त्र: ओटीटी पर जल्द स्ट्रीम होगी फिल्म, मेकर्स ने कर दिया ऐलान

ब्रह्मास्त्र: ओटीटी पर जल्द स्ट्रीम होगी फिल्म, मेकर्स ने कर दिया ऐलान

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 23, 2022, 5:39 pm IST

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। लेकिन कुछ दर्शक ऐसे भी है जो फिल्म के ओटीटी रिलीज का वेट कर रहे हैं। अब उन दर्शकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ब्रह्मास्त्र के ओटीटी रिलीज को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। अब मेकर्स ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म की डेट का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र अगले महीने ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। अब फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी, ये जानने के लिए तो आपको खबर पढ़नी होगी।

इस दिन होगी स्ट्रीम

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। अब ये जानने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी पर फिल्म को देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।

410 करोड़ में बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ का है। ​​इस फिल्म में रणबीर और आलिया साथ में पहली बार नजर आए। आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र, रणबीर की पिछली 6 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जो हाल इन दिनों हिंदी सिनेमा का हो रखा है उस बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन ने एक उम्मीद मेकर्स, स्टार्स और निर्देशकों के लिए जगाई है। पहले दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 37 करोड़ कमाए हैं। वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन