September 8, 2024
  • होम
  • ब्रह्मास्त्र: फिल्म का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंची आलिया, शूट पर लिखवाया बेबी ऑन बोर्ड

ब्रह्मास्त्र: फिल्म का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंची आलिया, शूट पर लिखवाया बेबी ऑन बोर्ड

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 3, 2022, 7:21 pm IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘c’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम फिल्म के प्रमोशन करने के लिए हैदराबाद पहुंची हुई है। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया पिंक कलर के शरारे में दिख रही हैं। इस आउटफिट में वो बेहद सुंदर लग रही हैं। इस बीच नोटिस करने वाली बात ये रही कि इवेंट के लिए आलिया ने जो सूट पहना था, उस पर उन्होंने ‘बेबी ऑन बोर्ड’ लिखवाया हुआ है। इस इवेंट में आलिया ने ‘बेबी ऑन बोर्ड’ टैगलाइन को जमकर फ्लॉन्ट भी किया है। आपको बता दें रणबीर और आलिया के अलावा इस इवेंट में नागार्जुन, मौनी रॉय और करण जौहर भी दिखें थे।

फैंस को पसंद आया आलिया का लुक

इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। साथ ही आलिया फिल्म का प्रमोशन भी जोरों-शोरों से कर रही हैं। इसी बीच आलिया का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस इवेंट में आलिया ने जो सूट पहना था, उस पर उन्होंने ‘बेबी ऑन बोर्ड’ लिखवाया हुआ है। इस शूट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

सामने आया था शाहरुख का लुक

ये तो फैंस बहुत पहले से जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कैमियो कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में शाहरुख खान का किरदार क्या होगा। इस पर अब तक सस्पेंस किया गया था। हाल ही में करण जौहर ने इस फिल्म के ‘वानर अस्त्र ‘ के किरदार का छोटा सा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस टीजर में हालांकि वानर अस्त्र का चेहरा साफ़ नहीं दिखाया गया है। लेकिन इस टीजर को देखकर फैंस उत्सुक हो गए हैं और उन्हें शाहरुख खान कह रहे हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन