September 8, 2024
  • होम
  • Bollywood: ब्रह्मास्त्र मूवी में शाहरुख का फर्स्ट लुक हुआ लीक, बेहतरीन अंदाज में दिख रहे हैं किंग खान

Bollywood: ब्रह्मास्त्र मूवी में शाहरुख का फर्स्ट लुक हुआ लीक, बेहतरीन अंदाज में दिख रहे हैं किंग खान

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के गेस्ट अपियरेंस रोल का लगातार चर्चा हो रही थी। पर लोगो के मन में इस बात को लेकर शक था की वो इस फिल्म में दिखेंगे की नहीं। अब इस बात से पर्दा उठ गया है।

शाहरुख का फर्स्ट लुक हुआ लीक

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो लीक हो गई है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत अधिक समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से इंतजार नहीं हो रहा है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या ये शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं? फैंस के उन सवालों को जवाब अब मिल गया है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये गाना हो चुका है रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला। इस गाने के अलावा अब हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ भी रिलीज किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर का अलग अवतार नजर आ रहा है। इस गाने में ये दिखाया गया है कि रणबीर कपूर को अपनी अग्नि शक्तियों का एहसास होता है।

Asia cup 2022: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन