• होम
  • मनोरंजन
  • BOLLYWOOD: एनिमल की सफलता पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

BOLLYWOOD: एनिमल की सफलता पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म(BOLLYWOOD) हाल ही में रिलीज हुई एनिमल ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। संदीप रेड्डी वांगा की इस वॉयलेंट फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एनिमल की सफलता पर ये कहा राम गोपाल वर्मा ने- एनिमल फिल्म से भारत के लोगों के लिए […]

BOLLYWOOD
inkhbar News
  • December 10, 2023 5:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म(BOLLYWOOD) हाल ही में रिलीज हुई एनिमल ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। संदीप रेड्डी वांगा की इस वॉयलेंट फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एनिमल की सफलता पर ये कहा राम गोपाल वर्मा ने-

एनिमल फिल्म से भारत के लोगों के लिए 5 टेक अवे:-

1.
भारतीय अब वो नहीं सोचते हैं, जो पहले के भारतीय सोचते थे।

2.
यदि फिल्मों को कला माना जाता है और संस्कृति को प्रतिबिंबित किया जाता है, तो एनिमल ने संस्कृति को फिर से परिभाषित किया है और जिसे पहले कला कहा जाता था उसे नष्ट कर दिया है।

3.
हर भारतीय अब एक-दूसरे से परिचित हो चुका है कि हम सभी में किस तरह के जानवर छिपे हैं।

4.
एनिमल की इतनी ज्यादा कमाई ये साबित करती है कि लोग आज उसी डायरेक्टर की फिल्म को प्यार और इज्जत दे रहे हैं, जिसकी कभी आलोचनाएं की थी।

5.
अब भारत के लोगों को ये एहसास हो गयाा है कि वो अब बड़े हो गए हैं।

एनिमल की अभी भी कमाई बरकरार है

बता दें कि 1 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी के शोज अभी भी हाउसफुल चल रहे हैं। ववहीं एनिमल के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई बरकरार है।

एनिमल की बॉक्स ऑफिस कमाई

जानकारी के मुताबिक एनिमल(BOLLYWOOD) का अब तक का कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपये हैं। इसी के साथ फिल्म अब 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने से चंद रुपये ही दूर है।

 

यह भी पढ़े: IND vs SA: आज से आरंभ हो रहा है भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20, जानें पिच की रिपोर्ट