Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर चमक उठा बुर्ज खलीफा, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: बीते दिन बॉलीवुड के बादशाह उर्फ़ शाहरुख ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर एक्टर के फैंस ने खूब जश्न मनाया। आधी रात से ही उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ी हुई थी। हर किसी ने किंग खान को अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन जो हमेशा ख़ास अंदाज में शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है वो है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा।

इस अंदाज में किया शाहरुख को विश

2 नवंबर के दिन दुबई स्थित बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा उठा। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर खूबसूरत लाइटिंग तैयार की गई। इसके साथ उनके लिए ख़ास संदेश – ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान’ भी फ्लैश किया गया। इसके अलावा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म DDLJ उर्फ़ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘ तुझे देखा तो जाना सनम’ भी चलाया गया। जैसे ही गाने बजते हैं वैसे ही इमारत पर अभिनेता की तस्वीर के साथ वी लव यू भी’ फ़्लैश होता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

पठान का टीजर

बीते दिन शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीज़र रिलीज किया गया। शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।

शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

इस फार्मूले से गुजरात पर 27 साल से राज कर रही है बीजेपी, लगातार 6 चुनावों में मिली है बंपर जीत

Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, कुछ सेकेंड में डाउनलोड होगी घंटों की HD मूवी

 

 

Tags

burj khalifaburj khalifa messageburj khalifa shah rukh khanburj khalifa shahrukh khan birthdayburj khalifa srkdubai burj khalifaemaar burj khalifahappy birthday pathaanhappy birthday srkindia times
विज्ञापन