September 20, 2024
  • होम
  • अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट, दी फिल्म से जुड़ी जानकारी

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट, दी फिल्म से जुड़ी जानकारी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 3, 2022, 11:05 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने की तैयारी के बाद अपनी नई फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और पति विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी अगली फिल्म बायोपिक होगी। बता दें कि, इस बायोपिक में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की और फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर की।

अनुष्का ने शेयर किया पोस्ट

अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘’चकड़ा एक्सप्रेस’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अनुष्का के फैंस के लिए एक खुशखबरी है जी हां! अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को फिल्म से जुडा अपडेट शेयर किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने फैंस को फिल्म का अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म का पहला शेड्यूल को खत्म कर लिया गया है। वहीं पोस्ट में एक बॉल दिखाई दे रही है, जो किसी ने पकड़ी हुई है। बॉल पर लिखा है, ‘पहला शेड्यूल खत्म हुआ।’ बॉल किसने पकड़ी है, ये बताना कठिन है, क्योंकि तस्वीर में चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ये अनुष्का ही हैं।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे वापसी: अनुष्का शर्मा

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन