अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी पर लोगों ने उड़ाया मजाक, सच सुनकर पब्लिक हो गयी हैरान

मुंबई :बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हैं। उनकी और विराट की जोड़ी भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया में अपनी और विराट की फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही हैं कि मालदीव वेकेशन से लौटने के बाद मंगलवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अस्पताल जाते देखा गया था। उन्हें साथ में जाते देख एक्ट्रेस की सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर बाते होने लगी। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर खूब वायरल हो रही हैं। आइये जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई हैं –

 

क्या सच में है अनुष्का प्रेग्नेंट ?

अनुष्का और विराट बीते दिन वेकेशन से वापस मुंबई आने के बाद अस्पताल गए थे। उनका ये वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख लोग बहुत सी बातें करने लगे। कुछ लोग इनका मजाक उड़ाने तो कुछ बधाई देने लगे। बिना कुछ सोच समझे लोग पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। लेकिन सच तो ये हैं कि अनुष्का अपने फ‍िज‍ियोथेरेप‍िस्ट से मिलने के लिए अस्पताल गई थी न कि प्रेग्नेंसी के चलते।

 

जल्द करेंगी फिल्मों में कमबैक

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही चकदा एक्सप्रेस फिल्म से कमबैक करेंगी। इस फिल्म में वो मह‍िला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में दिखेंगी। फिल्म के लिए अनुष्का ने खूब मेहनत की हैं। उन्होंने नेट प्रैक्ट‍िस करते और क्रिकेट के गुर सीखते हुए कुछ बीटीएस फोटोज और वीड‍ियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। कैप्शन में वो लिखती हैं, अब इतनी मेहनत के बाद थोड़ा एंजॉयमेंट तो बनता है न..

 

Tags

Anushka Sharmaanushka sharma and virat kohlianushka sharma babyanushka sharma baby bumpanushka sharma latest newsanushka sharma moviesanushka sharma newsanushka sharma pregnancyanushka sharma pregnancy newsanushka sharma pregnant
विज्ञापन