• होम
  • मनोरंजन
  • Bobby Deol: आर्यन खान के शो में दिखेंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने खुद दी जानकारी

Bobby Deol: आर्यन खान के शो में दिखेंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने खुद दी जानकारी

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब अभिनेता से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो में नजर […]

Bobby Deol: आर्यन खान के शो में दिखेंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने खुद दी जानकारी
inkhbar News
  • November 2, 2023 5:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब अभिनेता से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो में नजर आएंगे। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन आठ के दूसरे एपिसोड में अभिनेता बॉबी देओल ने पुष्टि की कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पहले निर्देशित शो में अभिनय करेंगे।

बॉबी ने किया खुलासा

बॉबी अपने भाई और अभिनेता सनी देओल के साथ शो पर पहुंचे। उनके साथ बातचीत के दौरान बॉबी ने जानकारी दी कि उनका एसआरके के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज प्रोडक्शंस के साथ रिश्ता बन गया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रेड चिलीज के साथ मेरा रिश्ता है, पहले मैंने ‘क्लास ऑफ 83’ किया, अब आर्यन का शो और फिर मैंने ‘लव हॉस्टल’ में भी अभिनय किया। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे हमेशा अच्छी चीजें दी हैं।” इससे पहले दिसंबर 2022 में आर्यन ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने पहले निर्देशन प्रोजेक्ट का लेखन पूरा कर लिया है, जिसका वह निर्देशन भी करेंगे। आर्यन के निर्देशन वाले पहले शो के बारे में और जानकारी आनी बाकी है। कथित तौर पर, शो का नाम ‘स्टारडम’ रखा गया है। हालांकि, अभी भी मेकर्स की ओर से शो की स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाएंगे आर्यन

इससे पहले, 2019 में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे आर्यन की करियर महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात की थी। शाहरुख ने कहा कि आर्यन अभिनेता नहीं बनना चाहते हैं और वह निर्देशन की दुनिया में अपना हाथ आजमाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘आर्यन वह नहीं है, जो एक अभिनेता बनना चाहता है और उसे इस बात का एहसास भी है, लेकिन वह एक अच्छा लेखक है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता बनने की चाहत अंदर से आनी चाहिए। आपको वास्तव में कुछ करने और खोजने की जरूरत है, कौशल का एक सेट जो आपको इसे करने और सीखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें –https://www.inkhabar.com/entertainment/kangana-ranaut-kangana-considers-pm-as-incarnation-of-lord-shri-krishna-praised-him-fiercely